Baijnath Ram

  • झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैजनाथ

    झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को जीत हासिल हुई है, वहीं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार प्रणव झा को पराजय का सामना करना पड़ा।  आधिकारिक तौर पर परिणाम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया पर अपनी जीत की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित एनडीए और भाजपा का आभार जताया है। मतगणना के अनुसार, झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम को 31 और भाजपा समर्थित परिमल...

  • झारखंड राज्यसभा चुनाव: इंडिया ब्लॉक उम्मीदवार बैजनाथ राम-प्रणव झा ने भरा नामांकन

    झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने गठबंधन के शीर्ष नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में विधानसभा पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।  नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य सरकार के कई मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजद के विधायक मौजूद रहे। इस मौके पर गठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए दोनों सीटों पर जीत...