दिल्ली में बांग्लादेशी पहचानने की होड़
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बांग्लादेशियों की पहचान करने की होड़ मची है। केंद्र सरकार की एजेंसियां यह काम कर रही हैं तो दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के पास जो भी एजेंसी है उसके जरिए भी यह काम कराया जा रहा है। भाजपा का तो एजेंडा समझ में आता है लेकिन अरविंद केजरीवाल कैसे उसी एजेंडे पर काम कर सकते हैं? गौरतलब है कि भाजपा ने लोकसभा से लेकर हाल में हुए चार राज्यों के चुनावों तक में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठियों का मुद्दा बनाया था। तभी दिल्ली और बिहार के चुनाव से पहले इन दोनों राज्यों...