‘समुक’ में बनिता संधू की एंट्री!
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'समुक' में अभिनेत्री बनिता संधू की एंट्री की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि निर्देशक कनिष्क वर्मा की इस साइंस-फिक्शन एक्शन और सर्वाइवल थ्रिलर में बनिता एक ब्रिटेन में जन्मी भारतीय पर्यावरणविद् की भूमिका निभा सकती हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बनिता का किरदार एक ऐसे मिशन का हिस्सा बन जाता है, जिससे उसका कोई सीधा संबंध नहीं होना चाहिए था। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक उनके किरदार को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स के बैनर...