बरगी क्रूज हादसे की जांच हुई तेज, हादसे से जुड़े लोगों के बयान दर्ज
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में क्रूज डूबने के मामले की जांच तेज हो गई है। इस घटना से जुड़े लोगों के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बयान भी दर्ज किए जाने लगे हैं। दरअसल, 30 अप्रैल को बरगी बांध में एक क्रूज हादसे का शिकार हो गया था जिसमें 13 लोगों की मौत हुई। इस मामले को मोहन यादव सरकार ने गंभीरता से लिया था, राज्य स्तरीय जांच दल गठित किया गया है, जिसे 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपना है। मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर जांच की रफ्तार तेज हो गई है और जबलपुर के कुछ अधिकारी...