क्या मधुमक्खियां भी मुस्कुराती हैं?
इंसान अक्सर सामने वाले के चेहरे के भाव देखकर समझ लेते हैं कि वह खुश है, परेशान है या किसी चीज को पसंद नहीं कर रहा है। स्वादिष्ट भोजन मिलने पर मुस्कान आ जाती है, पसंद न आने वाली चीज पर चेहरा सिकुड़ जाता है। लेकिन क्या ऐसा ही कुछ छोटे-से शरीर वाली मधुमक्खियों के साथ भी होता है? एक नए अध्ययन ने इस सवाल को नई दिशा दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मधुमक्खियों के मुंह के अंगों की गतिविधियां उनके अंदर चल रही शारीरिक स्थिति और उनकी पसंद-नापसंद के बारे में संकेत दे सकती हैं। यह खोज...