आयरलैंड के बेन व्हाइट ने प्रतिनिधि क्रिकेट से लिया संन्यास
आयरलैंड के लेग स्पिनर बेन व्हाइट ने प्रतिनिधि क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 28 वर्षीय व्हाइट ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने 2021 में बेलफास्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच से आयरलैंड के लिए अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने देश के लिए आखिरी बार दिसंबर 2025 में बंगलादेश के खिलाफ खेला था। व्हाइट ने टेस्ट क्रिकेट में तीन बार आयरलैंड का प्रतिनिधित्व किया और ये तीनों मैच 2023 में खेले गए थे। कुल मिलाकर, उन्होंने आयरलैंड के लिए अलग-अलग प्रारूपों में 43 मैच खेले, जिनमें से...