राज्यपाल ने भंग की बंगाल विधानसभा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी है। लोकभवन से गुरुवार शाम को इसकी अधिसूचना जारी हुई। हालांकि विधानसभा का कार्यकाल गुरुवार, सात मई को समाप्त हो रहा था। संविधान के अनुच्छेद 172 (1) के मुताबिक विधानसभा का कार्यकाल पहली बैठक से लेकर पांच साल तक होता है और उसके बाद विधानसभा स्वतः विघटित हो जाती है। समय से पहले राज्यपाल उसे विघटित कर सकते हैं। यह संभवतः पहली बार हुआ है कि कार्यकाल पूरा होने पर राज्यपाल द्वारा विधानसभा विघटित की गई है। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी को एक मैसेज देने...