बंगाल में प्रचार समाप्त, कल मतदान
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। दूसरे चरण की 142 सीटों पर बुधवार को वोटिंग होगी और उस दिन शाम में अलग अलग एजेंसियों का ओर से एक्जिट पोल के अनुमान जारी होंगे। राज्य की बची हुई 142 सीटों के लिए सोमवार की शाम पांच बजे प्रचार समाप्त हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित इस चरण में 1,448 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला राज्य के करीब तीन करोड़ 22 लाख मतदाता करेंगे। वोटों की गिनती चार मई को होगी। दूसरे चरण के मतदान से पहले कलकत्ता हाई कोर्ट ने बाइक रैली और ग्रुप में...