पान का पत्ता बढ़ते यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मददगार
भारतीय घरों में पान के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। पूजा-पाठ और पारंपरिक रस्मों में इसका खास स्थान रहा है, लेकिन यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, पान के पत्तों में फिनोलिक कंपाउंड्स, फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स समेत कई तरह के सक्रिय तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं, जिससे कोशिकाओं को नुकसान से बचाया जा सकता है। इसके अलावा इनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए गए हैं, जो शरीर को संक्रमण और सूजन से बचाने में मदद कर...