बेथ मूनी की दमदार पारी, ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 90 रनों से हराया
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने वार्नर पार्क में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 90 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया से मिले 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम 179 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया से मिले 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत अच्छी रही। कियाना जोसेफ और कप्तान हेली मैथ्यूज ने मिलकर पहले विकेट के लिए 11.4 ओवर में 57 रन जोड़े। जोसेफ 27 रन...