Beti Bachao Beti Padhao

  • ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को फेल करते दिल्ली वाले

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े धूमधड़ाके से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का अभियान शुरू किया था। हरियाणा से इसे शुरू किया गया था क्योंकि वहां लिंग अनुपात सबसे खराब था। हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इसकी शुरुआत के मौके पर मौजूद थीं। लेकिन करीब एक दशक बाद लिंग अनुपात में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है। उलटे राजधानी दिल्ली में लिंग अनुपात लगातार गिरता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में एक हजार लड़कों पर सिर्फ 920 लड़कियां पैदा हो रही हैं। पिछले चार साल से लगातार लिंग अनुपात गिर रहा है। पिछले साल यह संख्या...