स्वस्थ जीवन का आधार ‘भद्रासन’, जानें इसके फायदे और करने का सही तरीका
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और शरीरिक थकान एक आम समस्या है। ऐसे में योग और संतुलित आहार लेने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। इन्हीं में से 'भद्रासन' आधुनिक जीवनशैली के लिए प्रभावी समाधानों में से एक है। यह योग शुरुआती योगासन का सबसे महत्वपूर्ण योगासन है, जिसके 5-10 मिनट अभ्यास करने से मन शांत जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भद्रासन योग को अंग्रेजी में 'ग्रेसिऑस पोज' भी कहा जाता हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, भद्रासन एक अत्यंत लाभकारी और स्थिर योगासन है, जिसके नियमित अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है। इसे करने...