‘भजन क्लबिंग’ का बढ़ता ट्रेंड
पिछले कुछ वर्षों से भारत में युवाओं के बीच एक नए चलन की शुरुआत हुई है जिसे ‘भजन क्लबिंग’ कहा जाता है। युवाओं का यह नया ‘सोबर हाई’ सबसे चर्चित ट्रेंड बन गया है। पारंपरिक भजनों को क्लब-स्टाइल एनर्जी, आधुनिक संगीत, लाइटिंग और परफॉर्मेंस के साथ पेश किया जा रहा है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन गया है। काम का प्रेशर, पारिवारिक जिम्मेदारियां, आर्थिक चिंताएं और सोशल मीडिया का लगातार मचने वाला शोर, ये सब मिलकर मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहे हैं। ऐसे में लोग राहत की तलाश में पारंपरिक तरीकों की ओर...