ब्रिक्स भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी में दिखेगा देश का डीप-टेक नवाचार
भारत की डीप-टेक नवाचार क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने के लिए 'ब्रिक्स भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी' का आयोजन 11 और 12 सितंबर को यहाँ भारत मंडपम में किया जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनके और विदेश मंत्रालय के समन्वय से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत की अध्यक्षता में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के साथ आयोजित किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि प्रदर्शनी में भारत के 37 डीप-टेक स्टार्टअप और नवाचार आधारित उद्यम हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी वर्ष 2026 में आयोजित भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में...