bharat jodo naya yatra

  • राहुल का रोड शो बिना झंडे के

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी कई तरह के कमाल कर रहे हैं। उन्होंने चार महीने तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की लेकिन उसमें कांग्रेस का झंडा नहीं दिखा और बार बार कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश कहते रहे कि यह राजनीतिक यात्रा नहीं है। सोचें, ऐन लोकसभा चुनाव से पहले राहुल की यात्रा चल रही थी और उसे अराजनीतिक यात्रा बताया जा रहा था। क्या कांग्रेस नेता इस भ्रम मे थे कि वे अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल जैसा कोई जादू कर देंगे और देश मान लेगा कि सचमुच राहुल गांधी देश और लोकतंत्र बचाने निकले हैं? कांग्रेस...

  • क्या विपक्षी नेता जुटेंगे राहुल की रैली में?

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा का समापन जम्मू कश्मीर में हुआ था, जहां उन्होंने 30 जनवरी 2023 को रैली की थी। हालांकि रैली से पहले कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश हुई थी, जिसकी वजह से कांग्रेस इसे मेगा इवेंट नहीं बना पाई थी। कांग्रेस ने उस रैली में शामिल होने के लिए सभी सहयोगी पार्टियों से आग्रह किया था। लेकिन इक्का दुक्का सहयोगी नेताओं को छोड़ कर ज्यादातर ने दूरी बनाए रखी। अब राहुल गांधी की दूसरी यात्रा, जिसे भारत जोड़ो न्याय यात्रा नाम दिया गया है इसका समापन मुंबई में होने वाला है। Bharat...

  • पश्चिमी यूपी में कांग्रेस की यात्रा छोटी होगी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इसी हफ्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। लेकिन उससे पहले खबर आई है कि राहुल की यात्रा छोटी हो जाएगी। पहले यात्रा 11 दिन तक उत्तर प्रदेश में रहने वाली थी लेकिन इसमें चार-पांच दिन की कमी हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि ओवरऑल राहुल की यात्रा एक हफ्ते कम हो सकती है। जानकार सूत्रों को मुताबिक 20 मार्च की बजाय यात्रा एक हफ्ते पहले समाप्त हो सकती है। उसके बाद राहुल गांधी चुनाव प्रचार में लगेंगे क्योंकि 10 मार्च के आसपास लोकसभा चुनावों की...

  • बिहार के बाद कहां की बारी?

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जहां से गुजर रही है या जहां पहुंचने वाली है वहां कोई न कोई ऐसा काम हो रहा है, जिससे विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को झटका लग रहा है। उनकी यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हुई थी। उन्होंने 14 जनवरी को जिस दिन यात्रा शुरू की उस दिन में मुंबई में उनकी पार्टी के बड़े नेता और हाल ही में नियुक्त संयुक्त कोषाध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह प्रतीकात्मक झटका था क्योंकि 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा 20 मार्च...

  • राहुल की यात्रा पर सहयोगियों के सवाल

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर सिर्फ भाजपा और उसकी सरकारें ही सवाल नहीं उठा रही हैं, बल्कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल पार्टियों की ओर से भी सवाल उठाया जा रहा है। विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने वाले नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के नेता केसी त्यागी ने इस पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि अगर राहुल की यात्रा कांग्रेस की बजाय ‘इंडिया’ की यात्रा होती तो ज्यादा बेहतर होता। हालांकि उन्होंने इसका विरोध नहीं किया और न यह कहा कि उनकी पार्टी यात्रा में शामिल नहीं होगी। लेकिन वह बात कही, जो...

  • उत्तर-पूर्व में राहुल की यात्रा का क्या असर होगा?

    उत्तर पूर्वी राज्यों में कांग्रेस की बेहद ख़स्ता हालत है। कभी उत्तर पूर्वी राज्यों में से ज्यादातर में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी। आज एक भी राज्य में कांग्रेस सत्ता में नहीं है। ‌ हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिजोरम में कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें ही मिली हैं। लोकसभा के पिछले दो चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया। सात उत्तर पूर्वी राज्यों लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को असम की सिर्फ एक सीट मिली थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी लगभग यही हाल था। कांग्रेस नेता...

  • दो यात्राओं का फर्क

    नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान तीन हिंदी भाषी प्रदेशों में कांग्रेस की करारी हार हुई। संभवतः तब कांग्रेस को फिर से यात्रा की याद आई। यही कारण है कि मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पूरा संदर्भ बदला हुआ है। राहुल गांधी ने जब सितंबर 2022 में कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, तो उसे दलगत तकाजों से ऊपर बताया गया था। देश के एक बड़े जनमत ने भी उसे देश में फैली नफरत और विभाजन की भावना के बीच मरहम लगाने की एक गंभीर कोशिश के रूप में देखा। तब राहुल गांधी...

  • पूर्वोत्तर की 25 सीटों पर 26 दिन की यात्रा

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हो रही है और 26 दिन तक पूर्वोत्तर के राज्यों में रहेगी। राहुल गांधी सबसे ज्यादा 17 दिन असम में रहेंगे। इसके अलावा मणिपुर में चार और नगालैंड में तीन दिन उनकी यात्रा चलेगी। अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में वे एक-एक दिन रहेंगे। सिक्किम, त्रिपुरा और मिजोरम उनकी यात्रा नहीं जाएगी। इन तीन राज्यों में चार लोकसभा सीटें हैं। यानी पूर्वोत्तर की 25 में से 21सीटों वाले राज्यों में राहुल गांधी की यात्रा जाएगी। वे मणिपुर से यात्रा शुरू कर रहे हैं, जहां लोकसभा की दो सीटें हैं।...

  • मणिपुर से राहुल की यात्रा शुरू

    इम्फाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरी झंडी दिखा कर राहुल गांधी की यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर राहुल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी व आरएसएस पर हमला किया। उन्होंने मणिपुर में आठ महीने से चल रही हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री यहां के लोगों के आंसू पोंछने नहीं आए। गौरतलब है कि हिंसा शुरू होने के बाद राहुल भी गांधी मणिपुर के दौरे पर गए थे और पीड़ितों से मुलाकात की थी। बहरहाल, राहुल...

  • राहुल की न्याय यात्रा आज से

    नई दिल्ली/इम्फाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार, 14 जनवरी को शुरू होगी। पिछले आठ महीने से हिंसाग्रस्त मणिपुर के थौबल से राहुल गांधी की यात्रा शुरू होगी। इसके लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई नेता शनिवार की रात तक असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंच गए, जहां से रविवार की सुबह इम्फाल जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। उनके साथ कांग्रेस के और भी अनेक वरिष्ठ नेता होंगे। राहुल गांधी की यह यात्रा 20 मार्च 2024 को मुंबई में...

और लोड करें