भिवाड़ी की केमिकल फैक्टरी में जिंदा जले मजदूर
जयपुर। राजस्थान के भिवाड़ी की एक केमिकल फैक्टरी में हुए धमाके और आग लगने की घटना में एक दर्जन से ज्यादा मजदूर बुरी तरह से झुलस गए, जिसमें आठ मजदूरों की मौत हो गई। चार मजदूर गंभीर से घायल हुए हैं। उन्हें दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए भेजा गया है। जिन मजदूरों की मौत हुई है उनका पहचान मुश्किल है क्योंकि शव पूरी तरह से झुलस गए हैं। कई मजदूरों के तो सिर्फ कंकाल मिले हैं, जबकि उनके शरीऱ के हिस्से इधर उधर बिखरे मिले। बचाव टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में थैलियों में इकट्ठा किया। यह...