Bhojpuri cinema

  • नीतीश की पार्टी भोजपुरी सिनेमा वालों से दूर है

    बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ रही सभी बड़ी पार्टियों ने भोजपुरी के किसी न किसी कलाकार, अभिनेता या गायक को चुनाव मैदान में उतारा है। सिर्फ उम्मीदवार ही नहीं बनाया गया है, बल्कि भोजपुरी के बड़े सितारों को चुनाव प्रचार में भी घुमाया जा रहा है। भाजपा इसमें सबसे आगे है। लेकिन तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल भी पीछे नहीं है और चिराग पासवान की लोजपा व प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी पीछे नहीं है। सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ऐसी है, जिसने किसी अभिनेता या गायक को उम्मीदवार नहीं बनाया है और न...