Bhupen Bora

  • सरमा का एजेंडे आगे बढ़ाएंगे भूपेन बोरा

    असम कांग्रेस के अध्यक्ष रहे भूपेन बोरा का पार्टी छोड़ना पहले से तय था। पहले से ही यह भी तय था कि वे भारतीय जनता पार्टी में जाएंगे। अब खबर आ गई है कि वे 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ उनकी तस्वीरें भी आ गई हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व को इसकी जानकारी थी। गौरव गोगोई और जितेंद्र सिंह दोनों जान रहे थे। फिर भी जब बोरा ने इस्तीफा दिया तो उन्होंने उनको मनाने की कोशिश की और इतना ही नहीं राहुल गांधी से भी उनको फोन कराया...

  • भूपेन बोरा को राहुल ने मनाया

    गुवाहाटी/नई दिल्ली। असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के अंदर की कलह सामने आ गई। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दिग्गज नेता भूपेन बोरा ने पार्टी से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। हालांकि बाद में राहुल गांधी ने खुद उनसे फोन पर बात की और इस्तीफा वापस लेने को कहा। फिर भी जानकार सूत्रों का कहना है कि बोरा ने इस्तीफा वापस नहीं लिया है। उन्होंने राहुल गांधी से कहा है कि वे 24 घंटे तक विचार करने के बाद फैसला करेंगे। इससे पहले भूपेन बोरा के इस्तीफे की खबर आने के बाद प्रदेश के नेता और केंद्रीय...