दीपावली से पहले गुजरात की जनता को सौगात: भूपेंद्र पटेल
दीपावली से पहले गुजरात राज्य सरकार ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के एलआईसी ग्राउंड से गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) की 201 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री की ओर से शुक्रवार को रवाना की गई 201 बसों में 128 सुपर एक्सप्रेस, 68 गुर्जरनगरी और 5 मिडी बसें शामिल हैं। इन बसों के संचालन से राज्य के राजमार्गों पर यात्रियों को सुगमता से यात्रा करने का अवसर मिलेगा। पिछले एक महीने में कुल 500 से अधिक नई बसें सेवा...