बिहार चुनाव : भाजपा की सभी तबके को साधने की कोशिश, दलित, पिछड़ा और महिलाओं को भी टिकट
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 71 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। खास बात ये भी है कि भाजपा ने इस लिस्ट में सभी तबके को तरजीह दी है। इसके अलावा 71 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने 9 महिलाओं के नाम भी शामिल किए हैं। वहीं, पार्टी ने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा की पहली सूची में सभी समाजों को प्रतिनिधित्व मिला है। दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा...