बिहार विधानसभा चुनाव: जदयू ने 44 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में शामिल जदयू ने गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में कुल 44 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले बुधवार को पार्टी ने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। सूची के मुताबिक, रुपौली से कलाधार मंडल को प्रत्याशी बनाया गया है जबकि धमदाहा से मंत्री लेसी सिंह फिर से चुनावी मैदान में होंगी। इसी तरह शीला मंडल फुलपरास से, जबकि कदवा से दुलालचंद गोस्वामी, बरारी से विजय सिंह निषाद, गोपालपुर से बुलो मंडल, सुल्तानगंज से ललित नारायण मंडल और चकाई से मंत्री सुमित कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया...