बिहार में इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित, 85 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा फरवरी महीने में आयोजित इंटरमीडिएट (12वीं) के परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी कर दिए गए। इस साल एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। इस साल तीनों संकाय मिलाकर 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता पाई है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने परीक्षा परिणाम जारी करते हुए सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि लड़कों ने इस बार 84.09 प्रतिशत सफलता हासिल की जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23 प्रतिशत रहा है। Also Read...