बिहार एनडीए में सब ठीक नहीं
बिहार में विधान परिषद की बक्सर भोजपुर सीट पर जनता दल यू की हार के बाद राज्य में घमासान छिड़ा है। नीतीश कुमार की जगह सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद पिछले एक महीने से चुप्पी साधे बैठे कई नेताओं की वाणी मुखर हो गई है। सबसे पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मोर्चा खोला है। आनंद मोहन ने बक्सर भोजपुर की हार पर सवाल उठाया और कहा कि यह तो शुरुआत है। इसके बाद लगातार हार मिलने वाली है। जदयू के नेता खुल कर भाजपा के ऊपर आरोप लगा रहे हैं कि उसने गठबंधन धर्म का निर्वाह...