बिहार एनडीए में अविश्वास खत्म नहीं हो रहा
चुनाव से पहले बिहार में एनडीए की सहयोगी पार्टियों के बीच जो अविश्वास था वह इतने बड़े जनादेश के बाद भी खत्म नहीं हो रहा है। चुनाव से पहले कहा जा रहा था कि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को भाजपा और जदयू दोनों ने मिल कर सबसे मुश्किल सीटें दी हैं। उनको 29 में से 20 सीटें ऐसी दी गई थीं, जिन पर पिछली बार राजद की जीत हुई थी औऱ वह बहुत मजबूत थी। उपेंद्र कुशवाहा को भी मुश्किल सीटें दिए जाने की चर्चा थी। चुनाव के नतीजे आने के बाद नए सिरे से अविश्वास फैला है।...