नीतीश किसको नेता चुनेंगे?
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिटायर नहीं हो रहे हैं। माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री पद से हटा कर राज्यसभा भेजने का कदम उनको संन्यास पर रवाना करने वाला साबित होगा। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उनके आसपास की जो टीम उनके मुख्यमंत्री रहते सत्ता का सुख ले रही थी वह अब भी उनको सक्रिय बनाए हुए है। तभी नीतीश कुमार ने अपने करीबियों और परिवार के सदस्यों के साथ एक मीटिंग में कहा है कि जब तक वे हैं तब तक चिंता करने की जरुरत नहीं है। पिछले दिनों जनता दल यू के विधायक दल की...