बिहार में 10वीं और 12वीं के बच्चे फेल नहीं होगें!
बिहार सरकार ने एक नई पहल की है। अब 10वीं और 12वीं के छात्र फेल होंगे तो उनको फेल नहीं लिखा जाएगा। फेल की जगह पर लिखा जाएगा, ‘कौशल के लिए पात्र’। सवाल है कि क्या इसके बाद उसको किसी कौशल में प्रशिक्षित करने का काम होगा? क्योंकि अगर कौशल विकास का काम सरकार व्यापक स्तर पर नहीं करेगी तो इस पहल का कोई लाभ नहीं मिलेगा। ध्यान रहे अंक पत्र और प्रमाणपत्र में यह बदलाव बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए होगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई से 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले फेल होंगे तो...