Bijapur

  • बीजापुर में नक्सली विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की खबर आई है। नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान सोमवार को डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) के एक जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। यह घटना सोमवार सुबह उस वक्त हुई, जब डीआरजी की टीम रविवार को शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के तहत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ले रही थी। अचानक हुए ब्लास्ट से जवानों में अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें प्राथमिक उपचार...

  • छत्तीसगढ़: बीजापुर में 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 24 लाख रुपए के इनामी सहित 9 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा, मुठभेड़ में एक माओवादी के मारे जाने की खबर है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की है।   उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक राज्य में करीब 450 माओवादी मारे जा चुके हैं, 1,579 को गिरफ्तार किया गया है, और 1,589 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री साय ने इस सफलता का श्रेय सुरक्षाबलों के साहस, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और...

  • बीजापुर : एंटी नक्सल अभियान का पांचवा दिन

    तेलंगाना की सीमा से लगे बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच पिछले 120 घंटों से मुठभेड़ जारी है।  सुरक्षा बलों के जवान, जो चॉपर के जरिए मुठभेड़ स्थल से बीजापुर वापस लौटे थे, उन्हें कर्रेगुट्टा पहाड़ी के लिए रवाना किया जा रहा है। मुठभेड़ स्थल दुर्गम पहाड़ी इलाकों में स्थित है, जिससे सुरक्षा बलों के लिए स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। 120 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन मुठभेड़ थमी नहीं है। सुरक्षाबल और अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। अधिकारियों की मानें तो...