पटनायक ने सड़क पर दिखाई ताकत
लोकसभा के साथ और उसके बाद पिछले साल कुल मिला कर आठ राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए। उससे कुछ दिन पहले भी कई राज्यों के चुनाव हुए थे। ऐसे राज्यों में जितनी पार्टी हारी हैं उनके नेता अब भी पस्त पड़े हैं। किसी भी राज्य में हारी हुई पार्टी ने राजनीतिक गतिविधियां नहीं शुरू की हैं। सब अपने जख्म सहलाने और ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने में लगे हैं। तेलंगाना के चंद्रशेखर राव का पूरा परिवार और पार्टी पस्त हैं तो आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी अभी तक चुनावी हार के सदमे से बाहर नहीं निकले हैं। महाराष्ट्र में...