बिपाशा बसु ने पिता को दी जन्मदिन की बधाई
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने पिता हीरक बसु को जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी देवी के सबसे पसंदीदा इंसान उनके पिता यानी देवी के 'ददुआ' हैं। शेयर किए गए वीडियो मोंटाज में बिपाशा ने परिवार के साथ बिताए कई खूबसूरत पलों को कैद किया। इंस्टाग्राम पर वीडियो मोंटाज को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, " दुनिया के बेस्ट पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमेशा स्वस्थ, खुश, मजाकिया और आनंद में रहें। हम सब खुशकिस्मत हैं कि आप हमारे पापा हैं। देवी के पसंदीदा इंसान-...