birth of five babies

  • रांची के रिम्स में महिला ने दिया 5 बच्चों को जन्म

    रांची। रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एक महिला ने एक साथ पांच शिशुओं को जन्म दिया है। डॉक्टर शशिबाला सिंह और उनके सहयोगियों ने बगैर ऑपरेशन नॉर्मल डिलीवरी कराई। प्रसूता और पांचों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत मलकपुर गांव की रहने वाली है। एक साथ पांच बच्चों (five babies) के पिता बने प्रकाश साव (prakash sau) ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी पिछले एक महीने से पेट दर्द से परेशान थी। चतरा जिले में डॉक्टर को दिखाया तो जांच से पता चला कि गर्भ में एक साथ पांच शिशु पल रहे...