भाजपा संसदीय बोर्ड नया बनेगा
भाजपा की राष्ट्रीय टीम के गठन और सरकार में फेरबदल की अटकलों के बीच चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी का संसदीय बोर्ड भी बदलेगा। यह फैसला करने वाली भाजपा की सर्वोच्च ईकाई है। हालांकि इसकी बैठकों की खबर तभी आती है जब किसी राज्य में चुनाव होने वाले होते हैं और उम्मीदवारों के नाम तय होने वाले होते हैं या चुनाव के बाद सीएम के नाम का फैसला होना होता है। संसदीय बोर्ड को लेकर कई तरह की चर्चा है। बताया जा रहा है कि पिछली बार जितने लोगों को रखा गया था उन सबको हटाया जा सकता है।...