राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्रिमंडल पर नजर
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब दो चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहली चर्चा तो भाजपा के राष्ट्री.य अध्यक्ष की है और दूसरी केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की है। हालांकि अभी तुरंत इनमें से कोई भी काम नहीं होने जा रहा है। एक दिन बाद से खरमास शुरू हो रहा है, जिसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है। इसलिए अब 14 जनवरी तक सब कुछ स्थगित हो गया। जो होगा वह 14 जनवरी के बाद होगा। लेकिन चूंकि केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बना कर भेजा गया है इसलिए इस बात की...