ब्लैक बॉक्स का डाटा एनालाइज नहीं हुआ
अहमदाबाद में विमान हादसे के 19 दिन हो गए हैं यानी करीब तीन हफ्ते होने जा रहे हैं और अभी तक दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स का डाटा एनालाइज नहीं हुआ है। पहले खबर आई थी कि आग लगने की वजह से विमान का ब्लैक बॉक्स डैमेज हुआ है और उसका डाटा रिकवर करने के लिए उसे अमेरिका भेजा जाएगा। यह खबर आने के बाद पिछले 10 दिन से सरकार इसका खंडन करने में लगी है और कहा जा रहा है कि भारत में डाटा रिकवर कर लिया गया है और अब उसको एनालाइज किया जाएगा। टुकड़ों टुकड़ों में कुछ...