Board Exam

  • तमिलनाडु बोर्ड के 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, 94.31 प्रतिशत छात्र पास

    तमिलनाडु ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) कक्षा 10 बोर्ड परीक्षाओं में 94.31 प्रतिशत का प्रभावशाली कुल उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। परीक्षा निदेशालय (डीजीई) द्वारा घोषित परिणामों के बारे में बुधवार को यह जानकारी दी गई।  राज्यभर में आयोजित इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक परीक्षा में शामिल हुए नौ लाख से अधिक छात्र अब सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न माध्यमों से अपने अंक देख सकते हैं। तमिलनाडु में एसएसएलसी परीक्षाएं मार्च और अप्रैल के दौरान राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। लाखों छात्रों ने अपने शैक्षणिक जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पड़ावों में से...

  • तीन मार्च की बोर्ड परीक्षा टली

    नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के कार्यक्रम में मामूली बदलाव किया है। तीन मार्च को होने वाली परीक्षा का कार्यक्रम बदल दिया गया है। सीबीएसई की ओर से बताया गया है कि 10वीं की जो परीक्षा तीन मार्च को होनी थी, वो अब 11 मार्च को होगी। इसी तरह 12वीं की जो परीक्षा तीन मार्च को होनी थी, वो अब 10 मार्च को होगी। बोर्ड ने स्‍पष्‍ट किया है कि और किसी परीक्षा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गौरतलब है कि सीबीएसई की ओर से 12वीं और 10वीं...

  • तमिलनाडु में कक्षा 10-12 के लिए बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा

    चेन्नई। तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा विभाग (Education Department) ने कक्षा 10-12 के लिए बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी (Anbil Mahesh Poyyamozhi) ने यह घोषणा की। मंत्री ने बताया कि कक्षा 12 के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 7 फरवरी से 14 फरवरी तक होंगी। वहीं छात्रों के लिए मुख्य परीक्षाएं 3 मार्च से लेकर 25 मार्च तक चलेंगी। कक्षा 11 के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 फरवरी तक होंगी, जबकि मुख्य परीक्षाएं 5 मार्च से 27 मार्च तक चलेंगी। कक्षा 10 के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 22 फरवरी से 28 फरवरी के बीच...