बॉबी देओल ने साझा किया ‘अल्फा’ का अनुभव
बॉलीवुड में इन दिनों एक्शन फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच फिल्म 'अल्फा' काफी चर्चा में है। यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि इसमें दो एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म में बॉबी देओल भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज से पहले बॉबी देओल ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने खासतौर पर आलिया भट्ट के साथ काम करने को बेहद शानदार बताया। बॉबी ने कहा, ''मैं लंबे समय से आलिया और उनके पति रणबीर कपूर दोनों के साथ काम करना...