Bomb

  • अफगानिस्तान में पुराने युद्ध का ब‍िना फटा बम अचानक फटने से क‍िशोर घायल

    अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में मंगलवार को बम फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को दी। यह घटना गिलान जिले में हुई। लड़के को एक खिलौने जैसी दिखने वाली चीज मिली थी और वह उससे खेलने लगा। तभी वह वस्तु अचानक फट गई और लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया क‍ि यह प‍िछले युद्धों के दौरान बचा हुआ ब‍िना फटा हुआ बम था, जो अचानक फट गया। अफगानिस्तान दुनिया के उन देशों में गिना जाता है, जहां बारूदी सुरंगों और बिना फटे गोला-बारूद की समस्या...

  • तमिलनाडु भवन को बम से उड़ाने की धमकी

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित तमिलनाडु भवन को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी, जिसके बाद हड़कम्प मच गया। हालांकि बाद में यह धमकी अफवाह साबित हुई। ईमेल के जरिए भेजी गई धमकी मिलने के बाद तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल की तीन गाड़ियां, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड व अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। तुरंत तमिलनाडु भवन को खाली करा लिया गया। करीब दो घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद कुछ नहीं मिला। जिसके बाद...