‘बॉर्डर 2’ ने 100 करोड़ पार कर रचा इतिहास
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के पहले दिन से ही रफ्तार पकड़ी हुई है। सिर्फ तीन दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 121 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है। देशभक्ति, जज्बे और बड़े सितारों की दमदार मौजूदगी ने इस फिल्म को उस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां हर तरफ सिर्फ इसी की चर्चा है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर नजर डालें तो 'बॉर्डर 2' ने बेहद शानदार शुरुआत की। पहले दिन फिल्म ने करीब 30 करोड़...