BPF

  • बीपीएफ, एआईयूडीएफ के बगैर कांग्रेस का गठबंधन

    अगले साल के असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गठबंधन बनाना शुरू कर दिया है। हालांकि चुनाव से पहले ही कांग्रेस को एक झटका यह लगा कि पिछले चुनाव में उसकी सहयोगी रही बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट यानी बीपीएफ को भाजपा ने अपने साथ शामिल कर लिया है। इस बार बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद, बीटीसी के चुनाव में बीपीएफ ने बहुत अच्छी जीत हासिल की और उसके नेता हाग्राम मोहिलारी बीटीसी के अध्यक्ष बने। उनकी पार्टी ने भाजपा की सहयोगी यूपीपीएल को हराया। लेकिन चुनाव के तुरंत बाद भाजपा ने बीपीएफ को एनडीए में शामिल करा लिया और मोहिलारी की पार्टी...

  • बीपीएफ को एनडीए में शामिल कराया

    भारतीय जनता पार्टी को पिछले दिनों असम में बड़ा झटका लगा था। उसकी विरोधी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट यानी बीपीएफ ने बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद यानी बीटीसी का चुनाव जीत लिया था। भाजपा और उसकी सहयोगी यूपीपीएल की बुरी हार हुई थी। अब भाजपा ने बीपीएफ को ही अपने गठबंधन में शामिल कर लिया है। बीपीएफ के गठबंधन में आते ही पार्टी के नेता चरण बोड़ो का हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार में मंत्री बना दिया गया। एनडीए में शामिल होने के बाद बीपीएफ के नेता हाग्राम मोहिलारी ने कहा उनका स्टैंड स्पष्ट है। जो पार्टी सरकार में रहेगी वे उसके साथ...