ब्रजभूषण शरण सिंह का हरियाणा में शक्ति प्रदर्शन
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रजभूषण शरण सिंह ने हरियाणा में शक्ति प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने बिहार में शक्ति प्रदर्शन किया था और उससे पहले उत्तर प्रदेश में किया था। एक समय ऐसा लग रहा था कि महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोपों की वजह ब्रजभूषण शरण का करियर समाप्त हो जाएगा। लेकिन अब वे पहले से ज्यादा ताकतवर हो गए दिखते हैं। गौरतलब है कि हरियाणा की महिला पहलवानों ने उनके खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। उसके बाद से इस मामले को हरियाणा बनाम...