ब्रिक्स डिनर में शाकाहारी खाने पर राहुल का तंज
नई दिल्ली। ब्रिक्स देशों के 18वें सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को विदेशी मेहमानों के सम्मान में हुए रात्रिभोज में शाकाहारी खाना परोसे जाने पर राहुल गांधी ने तंज किया। हालांकि उन्होंने ब्रिक्स का नाम नहीं लिया। लेकिन रविवार को एक सोशल मीडिया में एक पोस्ट करके दावा किया कि भारत में 80 फीसदी लोग मांसाहारी हैं और भारत का मांसाहारी खाना बहुत स्वादिष्ट होता है। हालांकि राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में ‘छोले-भटूरे’ की तस्वीर डाली है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘भारत में 80 फीसदी लोग नॉन वेजेटेरियन हैं। भारत का नॉन वेज खाना बहुत स्वादिष्ट...