नई दिल्ली। ब्रिक्स देशों के 18वें सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को विदेशी मेहमानों के सम्मान में हुए रात्रिभोज में शाकाहारी खाना परोसे जाने पर राहुल गांधी ने तंज किया। हालांकि उन्होंने ब्रिक्स का नाम नहीं लिया। लेकिन रविवार को एक सोशल मीडिया में एक पोस्ट करके दावा किया कि भारत में 80 फीसदी लोग मांसाहारी हैं और भारत का मांसाहारी खाना बहुत स्वादिष्ट होता है।
हालांकि राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में ‘छोले-भटूरे’ की तस्वीर डाली है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘भारत में 80 फीसदी लोग नॉन वेजेटेरियन हैं। भारत का नॉन वेज खाना बहुत स्वादिष्ट होता है, जैसे हमारी बहन के बनाए छोले-भटूरे’। असल में शनिवार, 12 सितंबर को आयोजित रात्रिभोज के मेन्यू में गुजराती खांडवी और मशरूम गलावटी स्टार्टर के रूप में और पनीर के साथ सूखी सब्जी, कश्मीरी गुच्ची की सब्जी, चुकंदर का रायता, मिलेट्स का पुलाव आदि मुख्य भोजन में रखा गया था। मिठाई में फ्रूट क्रीम विद जलेबी परोसी गई थी।
बहरहाल, राहुल की पोस्ट के जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया में लिखा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कांग्रेस पार्टी ब्रिक्स देशों के नेताओं को परोसे गए खाने के मेन्यू पर भी राजनीति कर रही है। हमारे मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी भोजन का आनंद लिया, जो स्वाद और पोषण से भरपूर था और जिसमें अलग अलग क्षेत्रों की परंपराओं की झलक थी’।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



