नैनीताल की करोड़ों रुपए की लेक ब्रिज चुंगी निविदा की जांच के आदेश
उत्तराखंड की पर्यटक नगरी नैनीताल में करोड़ों रुपए की लेक ब्रिज चुंगी की निविदा को लेकर उपजे विवाद और जन विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। समिति को दो सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर निष्कर्षों सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की ओर से सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है कि विभिन्न सूचना स्रोतों से जानकारी मिली है कि नगर पालिका परिषद, नैनीताल द्वारा लेक ब्रिज चुंगी के संबंध में की...