ब्राजील की 1970 विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे ब्रिटो का निधन
1970 में फीफा विश्व कप का खिताब जीतने वाली ब्राजील टीम के सदस्य दिग्गज डिफेंडर ब्रिटो का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ब्राजीलियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (सीबीएफ) ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि वह निमोनिया से पीड़ित थे और पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। ब्रिटो को ब्राजील के महानतम डिफेंडरों में गिना जाता है। उन्होंने 1964 में ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया था और लगभग आठ वर्षों तक देश का प्रतिनिधित्व किया। अपने शानदार खेल, ताकत और बेहतरीन रक्षात्मक कौशल के कारण वह टीम के अहम खिलाड़ी रहे। 1970...