दिल्ली में इमारत गिरने से दो की मौत
नई दिल्ली। ऱाजधानी दिल्ली में एक और इमारत गिर गई है, जिसमें दब कर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए है। घटना चांदनी चौक इलाके की है, जहां गुरुवार सुबह एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। दिल्ली फायर सर्विस ने मलबे में दबे कई लोगों के बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया है कि घटना सुबह 10 बजे के करीब चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सत्तारा में हुई। हादसे की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इसके अलावा एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम की कई...