राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दिल्ली में इमारत गिरने से दो की मौत

नई दिल्ली। ऱाजधानी दिल्ली में एक और इमारत गिर गई है, जिसमें दब कर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए है। घटना चांदनी चौक इलाके की है, जहां गुरुवार सुबह एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। दिल्ली फायर सर्विस ने मलबे में दबे कई लोगों के बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया है कि घटना सुबह 10 बजे के करीब चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सत्तारा में हुई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इसके अलावा एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम की कई टीमें भी राहत और बचाव कार्य में लगीं। दिवाली की खरीदारों की भारी भीड़ की वजह से राहत और बचाव कार्य प्रभावित हुआ। हादसे के बाद एमसीडी ने दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें असिस्टेंट इंजीनियर (बिल्डिंग) मोहम्मद नईम और जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग) अमन दलाल शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस साल राजधानी दिल्ली इमारत गिरने का यह छठा बड़ा मामला है। इससे पहले पांच हादसों में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सत्य निकेतन और सीमापुरी हादसे शामिल हैं। सत्य निकेतन की घटना में जान गंवाने वालों में कई छात्र थे। बहरहाल, चांदनी चौक की घटना को लेकर एक अधिकारी ने कहा कि इमारत का निर्माण चल रहा था, लेकिन करीब 15 दिन पहले काम रोक दिया गया था। हादसे के समय मजदूर छत के नीचे लगे सपोर्ट सिस्टम को हटा रहे थे। इसी दौरान पूरी इमारत ढह गई।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment