by poll result

  • पंजाब में आप की वापसी

    पंजाब में विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी लोकसभा का उपचुनाव हार गई थी। वह भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की संगरूर लोकसभा सीट पर, जो उनके इस्तीफे से खाली हुई थी। लेकिन उसी पंजाब में आप ने जोरदार वापसी की है। राज्य की जालंधर लोकसभा सीट का चुनाव आम आदमी पार्टी जीत गई है। यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। कर्नाटक की बड़ी जीत के बीच इसकी चर्चा नहीं हो रही है लेकिन यह मामूली बात नहीं है कि कांग्रेस अपनी जीती हुई सीट पर हार गई है। जालधंर लोकसभा सीट पिछले चुनाव में कांग्रेस जीती...