बिहार का सर्वे कितना सही है?
बिहार में सी वोटर ने एक सर्वेक्षण किया है। चुनाव की घोषणा से छह महीने पहले हुए इस ओपिनियन पोल के हिसाब से बिहार में सबसे ज्यादा 41 फीसदी लोग राजद के तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। नीतीश कुमार की लोकप्रियता में बड़ी कमी आई है और सिर्फ 18 फीसदी लोगों की पसंद वे हैं। उसके बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 15 फीसदी लोगों ने प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है। भाजपा के सम्राट चौधरी को आठ फीसदी और लोजपा के चिराग पासवान को चार फीसदी लोगों ने पसंद किया है।...