तो कैबिनेट सचिव किसके अधीन?
मुख्य चुनाव आय़ुक्त ज्ञानेश कुमार की मनमानियों को लेकर 14 बार सवाल उठाने और आपत्ति जताने के अलावा दोनों चुनाव आय़ुक्तों एसएस संधु और विवेक जोशी ने अपनी शिकायत देश के सबसे बड़े नौकरशाह यानी कैबिनेट सचिव तक भी पहुंचाई। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम एक मौके पर दोनों आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को चिट्ठी लिख कर गड़डबड़ियों की सूचना दी। वह गड़बड़ी खासतौर से करीब एक अरब मतदाताओं के आंकड़ों की सुरक्षा और राज्यों व जिले से चुनाव अधिकारियों के अधिकार छीने जाने से जुड़ा था। इस मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त के...