फेरबदल क्या अब सत्र के बाद!
नरेंद्र मोदी सरकार में फेरबदल का मामला बीरबल की खिचड़ी की तरह हो गई है। पक ही नहीं रही है। पिछले एक साल से ज्यादा समय से मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चा चल रही है। पिछले साल जून में सरकार के एक साल पूरे होने पर बदलाव की चर्चा शुरू हई थी और इस साल जून बीतने के बाद भी चर्चा जारी है। अब कहा जा रहा है कि संसद के मानसून सत्र के बाद सरकार में फेरबदल होगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मई में मंत्रिपरिषद की बैठक की थी। उसके बाद जून में सचिवों के साथ बैठक...