क्यों अचानक थमती है धड़कन (कार्डियक मृत्यु)
कार्डियक अरेस्ट के ज्यादातर मामलों की शुरूआत होती है दिल धड़कने की रिद्म खराब होने से। मेडिकल साइंस में इसे कहते हैं एरिद्मिया। दिल धड़कने की रिद्म क्यों बिगड़ती है इस पर बात करते हुऐ डॉ. धीरेन्द्र ने बताया कि ऐसा होता है धड़कन कंट्रोल करने वाली इलेक्ट्रिकल इम्पल्सेस का पैटर्न बदलने से। इस बदलाव का सीधा असर होता है हार्ट चैम्बर्स पर। हमारे दिल में चार चैम्बर होते हैं, दो नीचे और दो ऊपर। आजकल आक्समिक मौत की खबरें बहुत सुनने को मिल रही हैं। अधिकांश में वजह होती है कार्डियक अरेस्ट यानी अचानक दिल की धड़कना का बंद...